देवघर में चार महीने में 74 ट्रकों से 25.55 लाख वसूला जुर्माना

परिवहन विभाग ने जनवरी से लेकर अप्रैल तक कुल 74 भारी वाहनों को जब्त कर 25.55 लाख रुपया जुर्माना वसूला है.
देवघर. जिले में डीटीओ अमर जॉन आईंद टीम के साथ सड़क पर उतरकर वाहन चेकिंग अभियान चलाते दिख रहे हैं. चार महीने में जनवरी से लेकर अप्रैल तक कुल 74 भारी वाहनों को जब्त कर 25.55 लाख रुपया जुर्माना वसूला है. विभाग के अनुसार चेकिंग के दौरान सबसे अधिक मामले आवेरलोड से जुड़े पाये गये हैं. रात में देवघर सीमा से गिट्टी लोड ट्रकों के परिचालन की सूचना पर रात के बारह बजे के बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग चलायी जा रही है. ट्रकों को पकड़ कर संबंधित क्षेत्र के थाने को सुपुर्द किया जा रहा है. वाहनों का वजन कराने के बाद अन्य पेपरों की जांच के बाद जुर्माने की राशि को जोड़ कर वसूलने की प्रक्रिया जारी है. डीटीओ ने बताया कि, किसी भी हाल में अवैध रूप से वाहन चलने नहीं दिया जायेगा. अभी लोकसभा चुनाव को लेकर मैनपावर की कमी हो गयी है. पुलिस बल भी चुनाव कार्य में लगा है. चुनाव संपन्न होते ही चेकिंग अभियान प्रारंभ किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




