Deoghar News : चतरा के कांवरियों के 20 हजार रुपये व तीन मोबाइल चोरी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : चतरा के कांवरियों के 20 हजार रुपये व तीन मोबाइल चोरी

बाबाधाम पूजा करने आये चतरा जिले के पत्थलगढ़ा निवासी कांवरियों की गाड़ी से 20 हजार रुपये व तीन मोबाइल भरे बैग की चोरी होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : बाबाधाम पूजा करने आये चतरा जिले के पत्थलगढ़ा निवासी कांवरियों की गाड़ी से 20 हजार रुपये व तीन मोबाइल भरे बैग की चोरी होने का मामला सामने आया है. उक्त घटना कुंडा थाना क्षेत्र में बाइपास रोड तपोवन के रास्ते किसनीडीह गांव स्थित एक फोटो स्टेट व किराना दुकान के पास हुई है. घटना को लेकर पीड़ित कांवरिया पत्थलगढ़ा गांव निवासी आशीष कुमार दांगी ने कुंडा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि बाबाधाम में पूजा कर बासुकिनाथ गये. वहां से पूजा के उपरांत घर निकल रहे थे, कि रास्ते में बारिश होने के कारण किसनीडीह में एक फोटो स्टेट व किराना दुकान के पास रुककर अपनी गाड़ी पर ही सभी आराम करने लगे. उसी क्रम में देर रात करीब 3:42 बजे बैग खींचने का अहसास हुआ. इससे नींद खुल गयी तो देखा कि उनलोगों का 20 हजार रुपये व तीन मोबाइल भरा बैग लेकर एक अज्ञात आदमी भाग रहा है. उसे पीछा करने के लिए वे लोग सभी साथी दौड़े, तो अज्ञात चोर अपना छाता व चप्पल छोड़कर अंधेरा और बारिश का फायदा उठाकर भाग निकला. मामले में आशीष ने कुंडा थाने की पुलिस से आरोपी अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने और चोरी हुए रुपये व तीनों मोबाइल बरामद करने का आग्रह किया है. हाइलाइट्स कुंडा थाने में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola