ePaper

हथियार के बल बोरिंग गाड़ी को चहारदीवारी के किया अंदर

Updated at : 12 Feb 2020 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल बोरिंग गाड़ी को चहारदीवारी के किया अंदर

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी पहुंचे पुलिस बलों के साथ, मुक्त कराया बोरिंग गाड़ी देवघर : बाजला कॉलेज के सामने एक भूखंड पर मंगलवार सुबह-सुबह हथियार के बल जबरन बोरिंग गाड़ी को चहारदीवारी के अंदर किये जाने का मामला सामने आया. मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह, पीसीआर […]

विज्ञापन

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी पहुंचे पुलिस बलों के साथ, मुक्त कराया बोरिंग गाड़ी

देवघर : बाजला कॉलेज के सामने एक भूखंड पर मंगलवार सुबह-सुबह हथियार के बल जबरन बोरिंग गाड़ी को चहारदीवारी के अंदर किये जाने का मामला सामने आया. मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह, पीसीआर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त बोरिंग गाड़ी को मुक्त कराया.
पुलिस के मुताबिक बोरिंग गाड़ी आगे किसी स्कूल में बोरिंग करने जा रहा था. उसी दौरान कुछ लोगों ने हथियार चमकाते हुए बोरिंग गाड़ी को एक विवादित भूखंड के अंदर किया और वहां बोरिंग कराने का दबाव देने लगे. पुलिस की मानें तो उक्त भूखंड पर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसमें धारा 144 भी लागू है. इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंची और बोरिंग गाड़ी को मुक्त कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola