ePaper

ऑटो ने पोल में मारा धक्का बच्चा घायल

Updated at : 05 Feb 2020 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो ने पोल में मारा धक्का बच्चा घायल

जसीडीह : जसीडीह-देवघर मुख्य पथ पर डाबरग्राम रोहिणी मोड़ पर मंगलवार की रात को ऑटो अनियंत्रित होकर पोल में टक्कर मार दिया. घटना में नेपाल के जनकपुर निवासी 10 वर्षीय आयुष साह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं ऑटो सवार अन्य छह यात्रियों को मामूली चोट लगी है. जिसे पुलिस ने इलाज के लिए […]

विज्ञापन

जसीडीह : जसीडीह-देवघर मुख्य पथ पर डाबरग्राम रोहिणी मोड़ पर मंगलवार की रात को ऑटो अनियंत्रित होकर पोल में टक्कर मार दिया. घटना में नेपाल के जनकपुर निवासी 10 वर्षीय आयुष साह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं ऑटो सवार अन्य छह यात्रियों को मामूली चोट लगी है.

जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, यात्री देवघर में ऑटो पर सवार होकर जसीडीह स्टेशन जा रहे थे. इसी क्रम में रोहिणी मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर पोल में टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. यात्रियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था तथा तेज व लापरवाही से ऑटो चला रहा था. इसी कारण घटना हुई है. घटना की सूचना जसीडीह थाना को मिलने पर थाना से एएसआइ प्रदीप कुमार सिंह सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola