झारखंड : लुकाछिपी खेल रहे दो मासूम जिंदा जले, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

Updated at : 28 Jan 2020 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : लुकाछिपी खेल रहे दो मासूम जिंदा जले, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

रामगढ़ (दुमका) : रामगढ़ प्रखंड के सुसनिया पंचायत के बड़ागूंडरो गांव में सोमवार की शाम खलिहान में अचानक आग लग गयी. इस दौरान खलिहान में खेल रहे दो मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गये. देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. इससे मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गयी. […]

विज्ञापन

रामगढ़ (दुमका) : रामगढ़ प्रखंड के सुसनिया पंचायत के बड़ागूंडरो गांव में सोमवार की शाम खलिहान में अचानक आग लग गयी. इस दौरान खलिहान में खेल रहे दो मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गये. देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. इससे मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गयी.

परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे मुन्ना टुडू व बुधन टुडू खलिहान में लुकाछिपी का खेल पुआल के पुंज में खेल रहे थे. तभी अचानक खलिहान में आग लग गयी. बच्चे आग की चपेट में आ गये. लोगों ने खलिहान में आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

इस दर्दनाक मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. खलिहान में आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलने पर सुसनिया पंचायत के उप मुखिया रंजीत कुमार ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया. मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. देर रात तक घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी.

साल भर पहले हुई थी संजू के पिता की मौत : संजू के पिता मुन्ना टुडू की लगभग एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है, जबकि पाउल के पिता बुदन किस्कू रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश गये हैं. दोनों मृत बच्चों की मां की रो-रो कर बुरा हाल है. बच्चों के शव को देख कर ग्रामीण भी रो रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola