बाजला चौक डेढ़ घंटे तक जाम, फंसे रहे स्कूली बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 2:11 AM
देवघर : सुबह करीब नौ बजे से बाजला चौक करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा. इससे चौक के समीप सभी चार पथों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम में कई स्कूलों की बस सहित ऑटो, चार पहिया गाड़ी व काफी संख्या में बाइक फंसी हुई थी. जाम के वजह से कई छात्र-छात्रा के […]
देवघर : सुबह करीब नौ बजे से बाजला चौक करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा. इससे चौक के समीप सभी चार पथों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम में कई स्कूलों की बस सहित ऑटो, चार पहिया गाड़ी व काफी संख्या में बाइक फंसी हुई थी. जाम के वजह से कई छात्र-छात्रा के स्कूल छूट गये.
वहीं कई स्कूल बस पर सवार छात्र-छात्रा विलंब से स्कूल पहुंचे. लोगों के मुताबिक सुबह-सुबह स्कूल खुलने का समय रहता है. उस दौरान बाजला चौक पर यातायात के किसी जवान की ड्यूटी नहीं रहती है. इससे उस रास्ते बड़ी गाड़ियां भी घुस जाती है. उन बड़ी गाड़ियों के घुसने से ही बाजला चौक पर अक्सर स्कूल के खुलने व छुट्टी के वक्त में जाम लगता है.
सुबह भी यही हुआ. एक तरफ बंपास टाउन के रास्ते से यात्री बस, मालवाहक गाड़ियां, ट्रैक्टर आदि घुस गयी. वहीं दूसरी तरफ से स्कूल बस आदि आ गये. इससे जाम लग गया. जाम की सूचना पाकर काफी विलंब से पीसीआर पुलिस टीम पहुंची और बड़ी मशक्कत से जाम हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










