वादी के प्रमाण पत्रों में पिता का नाम सुधारें
Updated at : 12 Jan 2020 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

मैट्रिक के प्रमाण पत्र में पिता के नाम में थी त्रुटि देवघर : जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने वादी रास बिहारी दुबे द्वारा दाखिल शिकायत में महत्वपूर्ण फैसला दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के सचिव को आदेश दिया है कि वह वादी के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में उनके पिता के नाम में संशोधन […]
विज्ञापन
मैट्रिक के प्रमाण पत्र में पिता के नाम में थी त्रुटि
देवघर : जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम ने वादी रास बिहारी दुबे द्वारा दाखिल शिकायत में महत्वपूर्ण फैसला दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के सचिव को आदेश दिया है कि वह वादी के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में उनके पिता के नाम में संशोधन करें. यह आदेश फोरम के अध्यक्ष लालजी सिंह कुशवाहा व सदस्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त बेंच से हुआ है.
मालूम हो कि वादी के पिता अंगद दुबे का नाम प्रमाण पत्रों में दर्ज नहीं कर उनके बड़े पापा यानी चाचा राजेंद्र प्रसाद दुबे का नाम गलती से दर्ज हो गया है. जिससे वादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
वादी रास बिहारी दुबे नगर थाना के सरकारी बस स्टैंड देवघर के निकट के रहने वाले हैं. इस मुकदमा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव व आर मित्रा स्कूल के प्राचार्य को विपक्षी बनाया था, लेकिन सुधार का आदेश सिर्फ विपक्षी संख्या एक यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव को करने का दिया है.
दर्ज मुकदमा में कहा है कि वादी बेरोजगार युवक है व मैट्रीक परीक्षा का फॉर्म आर मित्रा स्कूल से वर्ष 1998 में भरा था जिसमें उनके पिता के नाम की जगह चाचा का नाम पिता के तौर पर चढ़ गया था. इसमें सुधार के लिए कई बार ऑफिस का चक्कर लगाये, लेकिन सुधार नहीं होने पर फोरम में 15 जनवरी 2016 को मुकदमा दाखिल किया जिसमें दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद उक्त आदेश दिया. वादी ने 50 हजार रुपये का दावा भी किया था जिसे अस्वीकृत कर दिया गया. सिर्फ सुधार का आदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




