ट्रक ने बाइक में मारा धक्का, युवक गिरफ्तार

देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिसमें बुढ़ियाबाद सगदाहा निवासी पलेंद्र दास घायल हो गये. घटना में उसके हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोट लगी. स्थानीय लोगों की मदद से पलेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में एक्स-रे कक्ष बंद था. काफी देर […]
देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिसमें बुढ़ियाबाद सगदाहा निवासी पलेंद्र दास घायल हो गये. घटना में उसके हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोट लगी. स्थानीय लोगों की मदद से पलेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में एक्स-रे कक्ष बंद था.
काफी देर तक उसका एक्स-रे नहीं कराया जा सका. दर्द से वह कराह रहा था. परिजनों की सूचना पर उस इलाके के जिप सदस्य महेंद्र यादव पहुंचे. महेंद्र को परिजनों ने बताया कि उनलोगों के पास पैसा नहीं है. पैसे के अभाव में मरीज को वे लोग बाहर ले जाकर एक्स-रे नहीं करा सकते. इसके बाद महेंद्र ने सदर अस्पताल के डीएस डॉ एसके मेहरोत्रा सहित सिविल सर्जन डाॅ विजय कुमार व डीडीसी को कॉल कर इसकी जानकारी दी.
पहले सिविल सर्जन ने ऑन ड्यूटी डॉक्टर को निर्देश दिया कि बहार से एक्स-रे कराकर परिजन मरीज को लायेंगे तो बिल भुगतान करा दिया जायेगा. परिजनों ने पैसे नहीं रहने की बात कहा. इसके बाद अस्पताल का एक्स-रे कक्ष खुलवाने के लिये डॉक्टर ने मैनेजर को कॉल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










