16 सीटों पर 102 नामांकन दाखिल, देवघर में 12 व मधुपुर में 13 प्रत्याशी मैदान में, बंटा सिंबल

देवघर : पांचवें व अंतिम चरण में संताल परगना की 16 सीटों पर नामांकन के सातवें दिन कुल 102 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने वालों में मुख्य रूप से बरहेट से हेमंत सोरेन (झामुमो), दुमका से डॉ लुइस मरांडी (भाजपा), गोड्डा से अमित मंडल (भाजपा), पोड़ैयाहाट से गजाधर सिंह (भाजपा), […]
देवघर : पांचवें व अंतिम चरण में संताल परगना की 16 सीटों पर नामांकन के सातवें दिन कुल 102 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने वालों में मुख्य रूप से बरहेट से हेमंत सोरेन (झामुमो), दुमका से डॉ लुइस मरांडी (भाजपा), गोड्डा से अमित मंडल (भाजपा), पोड़ैयाहाट से गजाधर सिंह (भाजपा), अशोक कुमार चौधरी (झामुमो), पाकुड़ से आलमगीर आलम (कांग्रेस), बोरियो से लोबिन हेंब्रम (झामुमो), ताला मरांडी (आजसू), महेशपुर से प्रो स्टीफन मरांडी (झामुमो), मिस्त्री सोरेन (भाजपा), महगामा से अशोक कुमार (भाजपा), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस), संजीव मिश्रा (झाविमो), जरमुंडी से बादल पत्रलेख (कांग्रेस), देवेंद्र कुंवर (भाजपा), डॉ संजय कुमार (झाविमो), संजयानंद झा (बसपा) शामिल हैं.
- बरहेट से हेमंत, दुमका से डॉ लुइस, बोरियो से लोबिन, गोड्डा से अमित, सारठ से उदय शंकर, जरमुंडी से बादल, देवेंद्र ने भरे पर्चे
- पांचवें चरण में आज नामांकन का अंतिम दिन, कल होगी स्क्रूटनी, छह तक नाम वापसी की तिथि, 20 को मतदान
- देवघर में 12 व मधुपुर में 13 प्रत्याशी मैदान में, बंटा सिंबल
- चौथे चरण के लिए 16 सीटों पर 221 प्रत्याशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




