दुमका से हेमंत, जामा से सीता, पाकुड़ से बेनी, नाला से बाटुल समेत 26 ने भरे पर्चे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : संताल परगना की 18 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को कुल 26 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. देवघर और मधुपुर विधानसभा में नामांकन के अंतिम दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. वहीं पांचवें चरण के चुनाव के लिए संताल परगना की 16 सीटों पर 19 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. नामांकन दाखिल करने वालों […]
विज्ञापन
देवघर : संताल परगना की 18 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को कुल 26 नामांकन पत्र दाखिल किये गये. देवघर और मधुपुर विधानसभा में नामांकन के अंतिम दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. वहीं पांचवें चरण के चुनाव के लिए संताल परगना की 16 सीटों पर 19 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा.
नामांकन दाखिल करने वालों में मुख्य रूप से दुमका से हेमंत सोरेन-झामुमो, जामा से सीता सोरेन-झामुमो, पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव-झाविमो, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव-राजद, जामताड़ा से भाजपा के वीरेंद्र मंडल व नाला से झामुमो के रवींद्र नाथ महतो व भाजपा से सत्यानंद झा बाटुल सहित 26 प्रत्याशी शामिल हैं.
ज्ञात हो कि चौथे चरण के चुनाव के लिए देवघर और मधुपुर विधानसभा में नामांकन की 29 नवंबर को अंतिम तारीख थी. इन दोनों विधानसभा में प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 30 नवंबर को होगी. दो दिसंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा और 16 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे. जबकि शेष संताल परगना की 16 सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर है. 4 को स्क्रूटनी व 6 दिसंबर को नाम वापस लिया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










