देवघर से निर्मला, राजमहल से अनंत व पाकुड़ से इकबाल सहित 14 के नामांकन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : चौथे व पांचवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए संताल परगना में गुरुवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. प्रमुख प्रत्याशी जिन्होंने नामांकन किया है, उनमें राजमहल से भाजपा के अनंत ओझा, पाकुड़ से सीपीआइ के मो इकबाल, पोड़ैयाहाट से बसपा के उमेश मिश्र, देवघर से झाविमो की निर्मला भारती सहित […]
विज्ञापन
देवघर : चौथे व पांचवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए संताल परगना में गुरुवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. प्रमुख प्रत्याशी जिन्होंने नामांकन किया है, उनमें राजमहल से भाजपा के अनंत ओझा, पाकुड़ से सीपीआइ के मो इकबाल, पोड़ैयाहाट से बसपा के उमेश मिश्र, देवघर से झाविमो की निर्मला भारती सहित 14 प्रत्याशी शामिल हैं. पाकुड़ जिले की तीन विधानसभा सीट पर महेशपुर, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ विधानसभा से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया. तीनों सीपीआइएम से हैं.
वहीं राजमहल सीट के लिए दो, पोड़ैयाहाट से एक, देवघर से तीन, मधुपुर से चार और सारठ से एक प्रत्याशी ने परचा भरा है. ज्ञात हो कि चौथे चरण के चुनाव के लिए देवघर और मधुपुर में 29 नवंबर को नामांकन की अंतिम तारीख है. वहीं पांचवें चरण के चुनाव के लिए सारठ, जामताड़ा, नाला, जरमुंडी, दुमका, शिकारीपाड़ा, जामा, गोड्डा, महगामा, पोड़ैयाहाट, पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, राजमहल, बोरियो और बरहेट विधानसभा के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर की तिथि निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










