घर से चोरी गयी सामान बरामद, आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 19 Nov 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के हाथीपहाड़ के बाबा कॉलोनी मुहल्ला निवासी श्यामली दत्ता के घर से हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. मामले में कुंडा थाने की पुलिस ने आरोपित कुंडा थाना क्षेत्र के हाथीपहाड़ मुहल्ला निवासी बबलू तुरी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के पास से चोरी की गयी […]
विज्ञापन
देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के हाथीपहाड़ के बाबा कॉलोनी मुहल्ला निवासी श्यामली दत्ता के घर से हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. मामले में कुंडा थाने की पुलिस ने आरोपित कुंडा थाना क्षेत्र के हाथीपहाड़ मुहल्ला निवासी बबलू तुरी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के पास से चोरी की गयी बाइक सहित सोने के आभूषण, दो कलाई घड़ी, पेंशन बाइक व नकद 6500 रुपये बरामद कर लिया है.
पुलिस के सामने पूछताछ में आरोपित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है. बताया जाता है कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एएसआइ चंदन कुमार मामले की छानबीन में जुटे. गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी खद्दी कुजूर के नेतृत्व में एएसआइ चंदन ने आरोपित को पहले जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबरग्राम खवासडीह स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया.
बाद में आरोपित की निशानदेही पर बाइक, नगदी रुपये, दोनों कलाई घड़ी व कपड़े बरामद किया. फिर आभूषण मधुपुर स्थित एक ज्वेलरी दुकान से बरामद कर लाया. श्यामली दत्ता अपने पुत्र का इलाज कराने रांची गयी थी. उसी दौरान उसके खाली घर के दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोर ने उसके घर से बाइक, सोने का कंगन व 10 हजार रुपये नकद व अन्य सामान की चोरी की थी. रांची से लौटने के बाद श्यामली ने कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




