नाबालिग लड़के का अपहरण आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र अलखजारा गांव में एक बालक के अपहरण के मामले में गांव के ही छोटू दास व बिहार के बांका जिलांतर्गत चांदन थाना क्षेत्र के दुलार दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. संतु पुजहर ने थाना में आवेदन देकर बेटे पंकज के अपहरण का आरोप इन दोनों पर […]
जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र अलखजारा गांव में एक बालक के अपहरण के मामले में गांव के ही छोटू दास व बिहार के बांका जिलांतर्गत चांदन थाना क्षेत्र के दुलार दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
संतु पुजहर ने थाना में आवेदन देकर बेटे पंकज के अपहरण का आरोप इन दोनों पर लगाया था. दर्ज मामले में संतु ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात पंकज बैठा था. इसी दौरान दोनों आरोपित उसे बुलाकर ले गये. काफी देर तक खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला. 31 अक्तूबर को दोनों आरोपी के घर पूछताछ करने गये तो दोनों ने घटना से इनकार कर दिया. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस बच्चे की तलाश में छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










