मानसरोवर तालाब में नगर निगम बनायेगा छठ घाट

Updated at : 31 Oct 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
मानसरोवर तालाब में नगर निगम बनायेगा छठ घाट

देवघर : मानसरोवर तालाब में काफी मात्रा में पानी जमा होने के बाद अब नगर निगम की ओर से यहां भी छठ घाट बनाने की तैयारी की जा रही है. छठ में व्रतियों की सहूलियत के लिए नगर निगम मानसरोवर तालाब में छठ घाट बनायेगा. नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल मानसरोवर […]

विज्ञापन

देवघर : मानसरोवर तालाब में काफी मात्रा में पानी जमा होने के बाद अब नगर निगम की ओर से यहां भी छठ घाट बनाने की तैयारी की जा रही है. छठ में व्रतियों की सहूलियत के लिए नगर निगम मानसरोवर तालाब में छठ घाट बनायेगा. नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल मानसरोवर में पानी की स्थिति देखकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट का निर्माण कराया जा रहा है.

फिलहाल जब तक मानसरोवर में क्यू कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार नहीं हो जाता है, इसे अन्य कामों में भी लाया जायेगा. शिवगंगा से छठ व्रतियों का लोड घटाने के लिए मानसरोवर को भी छठ घाट के लिए तैयार किया जा रहा है. मानसरोवर पर घाट के लिए उत्तरी दिशा के धोबी घाट में समुचित व्यवस्था की जायेगी. गुरुवार को निगम कर्मियों को लगाया जायेगा. नगर आयुक्त ने कहा कि मानसरोवर में छठ घाट बनाने से एक हजार से अधिक छठव्रती अर्घ्य दे सकेंगे. इससे शिवगंगा पर दबाव कम होगा.

निगम की ओर से पहली बार मानसरोवर को छठ घाट के लिए बनाया जायेगा. पानी भरने से आस-पास के क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ेगा. वैसे जल्द ही बाबा मंदिर परिसर के नीर व जल सभी को साफ कर मानसरोवर में डाला जायेगा. यह प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है. इसका डीपीआर बन गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola