गोड्डा में खुलेगा इफको का इ-बाजार व देवघर में लगेगी खाद की फैक्ट्री

देवघर : विश्व का सबसे बड़ी उर्वरक सहकारिता संस्था इफको (इंडियन फार्मस फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड) गोड्डा में इ-बाजार खोलने जा रही है. साथ ही देवघर में इफको के सागरिका ब्रांड की जैविक खाद की फैक्ट्री खोलेगी. गुरुवार को इफको के एमडी यूएस अवस्थी व निदेशक योगेंद्र कुमार ने दिल्ली स्थित गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे […]
देवघर : विश्व का सबसे बड़ी उर्वरक सहकारिता संस्था इफको (इंडियन फार्मस फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड) गोड्डा में इ-बाजार खोलने जा रही है. साथ ही देवघर में इफको के सागरिका ब्रांड की जैविक खाद की फैक्ट्री खोलेगी. गुरुवार को इफको के एमडी यूएस अवस्थी व निदेशक योगेंद्र कुमार ने दिल्ली स्थित गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे से उनके आवास पर मिले. इस दौरान गोड्डा में इफको का इ-बाजार खोलने व देवघर में सागरिका ब्रांड की जैविक खाद की फैक्ट्री खोलने पर सहमति बनी, इसके लिए यूएस अवस्थी अपनी टीम के साथ नौ नवंबर को गोड्डा पहुंचेंगे. यहां इ-बाजार का उद्घाटन होगा. गोड्डा से लौटने के बाद इफको की टीम देवघर में खाद की फैक्ट्री की जगह का जायजा लेगी.
इफको इ-बाजार में किसानाें को उर्वरक, कीटनाशक, बीज, बीमा, कृषि मशीनें समेत खेती-बाड़ी का तमाम सामान एक ही छत के नीचे मुहैया करायी जायेगी. किसानों के बीच ऑनलाइन व डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा. ‘इफको आईमंडी ऐप’ के जरिये कृषि उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऋण व बीमा आदि की खरीद एक ही जगह हो सकेगी. इफको इ-बाजार के माध्यम से कृषि क्षेत्र में हर घर, हर गांव में बड़े पैमाने पर सामाजिक बदलाव लाने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










