महेशपुर में 64 गैस सिलिंडर चोरी का मामला, छह धराये, 11 सिलिंडर बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पीरपैंती : ईशीपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर में चार अक्तूबर को इंडेन गैस के सिलिंडर चोरी हो गये थे. थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में अनि केके राय व अनुसंधान पदाधिकारी मनोज चौधरी ने पुलिस बल के साथ इस मामले में अबतक छह आरोपितों बाराहाट के सोनू भगत, दीपक उर्फ दीपू कुमार तांती, मनोज केजरीवाल, […]
विज्ञापन
पीरपैंती : ईशीपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर में चार अक्तूबर को इंडेन गैस के सिलिंडर चोरी हो गये थे. थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में अनि केके राय व अनुसंधान पदाधिकारी मनोज चौधरी ने पुलिस बल के साथ इस मामले में अबतक छह आरोपितों बाराहाट के सोनू भगत, दीपक उर्फ दीपू कुमार तांती, मनोज केजरीवाल, मिल्टन, सिंघाड़ी के विपिन यादव व गंगारामपुर के विपिन कुमार रजक को गिरफ्तार किया है. आरोपितों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बाराहाट व आसपास के क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं को कुछ नवयुवकों का गिरोह अंजाम देता है. चोरी के सामान कुछ स्थानीय दुकानदारों को देते हैं.
पूर्व में योगीवीर पहाड़ी स्थित मंदिर से हुई सोलर प्लेट की चोरी के मामले का भी खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन सोलर प्लेट बरामद कर लिये हैं. चोरी गये 11 गैस सिलिंडर भी बरामद हुए हैं. शेष सिलिंडरों को भी जल्द बरामद कर लेने का पुलिस ने दावा किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है, जिसमें कई और की गिरफ्तारी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










