आदर्श, छोटू समेत सात दबंग बंदी दूसरे जेलों में होंगे ट्रांसफर

देवघर : देवघर सेंट्रल जेल के विचाराधीन सात दबंग बंदियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य के दूसरे जेलों में ट्रांसफर किया जायेगा. इस संबंध में डीसी-एसपी द्वारा प्रस्ताव तैयार कर जेल आइजी को भेजा गया था. जेल आइजी द्वारा इस प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी गयी है. जानकारी के मुताबिक, हत्या सहित आर्म्स एक्ट व […]
देवघर : देवघर सेंट्रल जेल के विचाराधीन सात दबंग बंदियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य के दूसरे जेलों में ट्रांसफर किया जायेगा. इस संबंध में डीसी-एसपी द्वारा प्रस्ताव तैयार कर जेल आइजी को भेजा गया था. जेल आइजी द्वारा इस प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी गयी है.
जानकारी के मुताबिक, हत्या सहित आर्म्स एक्ट व अन्य मामलों के काराधीन बंदी आदर्श झा को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार रांची, राहुल कुमार सिंह को मंडल कारा चाईबासा, सौरभ शृंगारी को मंडल कारा बोकारो, छोटू शृंगारी को मंडल कारा धनबाद, बिट्टू कुमार राउत को मंडल कारा साहेबगंज, प्रीतम जायसवाल को मंडल कारा गोड्डा व सागर राउत को मंडल कारा गुमला भेजा जायेगा. इससे संबंधित जेल आइजी वीरेंद्र भूषण का आदेश देवघर डीसी-एसपी सहित सभी जेल अधीक्षक को उपलब्ध करा दिया गया है.
उक्त आदेश की प्रतिलिपि उनके द्वारा एडीजीपी विशेष शाखा व गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी भेजी गयी है. जेल आइजी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोर्ट की अनुमति प्राप्त कर इन बंदियों का ट्रांसफर किया जाये. वहीं इन बंदियों का ट्रांसफर पर्याप्त सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हो. कोर्ट में इनलोगों की पेशी वीसी के माध्यम से किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




