सीएसपी दिलाने के नाम पर 65600 रुपये की ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 1:11 AM
देवघर : एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र दिलाने के नाम पर बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के झींगाझाल गांव निवासी जितेंद्र कुमार चौधरी से 65600 रुपये ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में जितेंद्र ने देवघर साइबर थाने में मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र […]
देवघर : एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र दिलाने के नाम पर बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के झींगाझाल गांव निवासी जितेंद्र कुमार चौधरी से 65600 रुपये ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में जितेंद्र ने देवघर साइबर थाने में मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
जिक्र है कि अपने स्थानीय पते पर वह एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहता था. इसके लिए उसने ऑनलाइन आवेदन किया तो कुछ दिनों बाद उसे अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया.
उसने कंपनी नियम की जानकारी देते हुए 5600 व 10000 रुपये की मांग करते हुए कहा कि यह राशि देने के बाद कंपनी अधिकारी पहुंचकर उसे ट्रेनिंग देंगे. उसके दिये गये आइसीआइसीआइ बैंक एकाउंट में जितेंद्र ने दो बार में 15600 रुपये जमा कर दिये. इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को अधिकारी बताकर एक फार्म भरवाया और 50000 रुपये एकाउंट में जमा करने को कहा. उसके बताये अनुरुप जितेंद्र ने 50000 रुपये भी ट्रांसफर कर दिये.
इसके बाद उसने फिर 45800 रुपये ट्रांसफर करने को कहा, तब शंका हुई कि उससे साइबर ठगी की जा रही है. इसके बाद उसने आइसीआइसीआइ बैंक पहुंचकर उक्त एकाउंट का जांच कराया, जो सनोज कुमार सॉल्टलेक कोलकाता का है. मामले में जितेंद्र ने देवघर साइबर थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










