एक माह में तीन गुणा महंगा प्याज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : प्याज के दरों में एक माह के दौरान तीन गुणा वृद्धि हुई है. एक माह में प्याज तीन गुणा महंगा हो गया है. बाजार में प्याज 60 रुपया किलो की दर से बिक रहा है, जबकि थोक दर 50 से 52 रुपया प्रति किलो है. एक माह पहले प्याज बाजार में खुदरा दर […]
विज्ञापन
देवघर : प्याज के दरों में एक माह के दौरान तीन गुणा वृद्धि हुई है. एक माह में प्याज तीन गुणा महंगा हो गया है. बाजार में प्याज 60 रुपया किलो की दर से बिक रहा है, जबकि थोक दर 50 से 52 रुपया प्रति किलो है. एक माह पहले प्याज बाजार में खुदरा दर से 20 रुपये किलो बिक रहा था. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत बिहार के कुछ इलाकों में आयी बढ़ की वजह से प्याज के दरों में एक सप्ताह के दौरान बेहताशा वृद्धि हुई है.
इन प्रदेशों में आयी बाढ़ से फसल के खराब होने से देवघर के मंडियों में आवक घट गयी है. कम आवक के कारण प्याज के दामों में तेजी आ गयी है. मंडियों में सितंबर 2015 के बाद चार सालों में प्याज के भावों में इतनी तेजी दर्ज की जा रही है.
16 सितंबर से दरों में तेजी
प्याज के दरों में 16 सितंबर से तेजी आयी है. 15 सितंबर तक प्याज का थोक भाव 30 रुपया प्रति किलो हुआ, उसके बाद 19 सितंबर काे सीधे 45 रुपये व अभी 50 रुपये दर से प्याज थोक भाव में बिक रहा है. प्याज के महंगाें दरों ने कीचन का स्वाद घटा दिया है. मंडियों के थोक विक्रेता के अनुसार प्याज का आवक जब तक नहीं बढ़ेगी तो प्याज सस्ता नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










