अब एसआइटी जांचेगी, मारी गयी दोनों महिलाओं में कौन थी नीलम

देवघर : सारठ थाना क्षेत्र स्थित चरकमार गांव निवासी मृतका लीलावती उर्फ नीलम की हत्या की जांच के लिए ढाई साल बाद एसआइटी का गठन किया गया है. मामले में हाइकोर्ट के निर्देश के बाद एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने देवघर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव व मधुपुर एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एसआइटी […]
देवघर : सारठ थाना क्षेत्र स्थित चरकमार गांव निवासी मृतका लीलावती उर्फ नीलम की हत्या की जांच के लिए ढाई साल बाद एसआइटी का गठन किया गया है. मामले में हाइकोर्ट के निर्देश के बाद एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने देवघर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव व मधुपुर एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एसआइटी गठित की है.
एसआइटी में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सारठ व सारवां थाने में वर्ष 2017 में दर्ज किये गये दोनों मामले (दोनों में महिला के शव बरामद किये गये थे और परिजनों ने उसे नीलम का शव बताया था) की जांच पूरी कर अपने स्तर से दोषियों पर कार्रवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




