बालिका वर्ग में बाजला कॉलेज विजेता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को मधुपुर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय नॉक आउट शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ गौरव गांगुली ने किया. बालक व बालिका वर्ग में मधुपुर महाविद्यालय, एएस कॉलेज देवघर, देवघर कॉलेज देवघर, आरडी बाजला कॉलेज देवघर व जामताड़ा […]
विज्ञापन
मधुपुर : सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को मधुपुर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय नॉक आउट शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ गौरव गांगुली ने किया. बालक व बालिका वर्ग में मधुपुर महाविद्यालय, एएस कॉलेज देवघर, देवघर कॉलेज देवघर, आरडी बाजला कॉलेज देवघर व जामताड़ा कॉलेज, जामताड़ा के खिलाड़ियों ने भाग लिया. बालक वर्ग के फाइनल में देवघर कॉलेज विजेता व मधुपुर कॉलेज उप विजेता रहा. जबकि बालिका वर्ग में रमा देवी बाजला कॉलेज देवघर विजेता व मधुपुर कॉलेज उपविजेता बना.
वहीं, बालक वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी का खिताब एएस कॉलेज के किशोर मरांडी व बालिका वर्ग के आरडी बाजला कॉलेज के कृति कुमारी रही. मौके पर डाॅ गांगुली ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है. कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. कहा कि छात्रों में सर्वांगीण विकास के लिए क्विज, युवा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कराया जाता है.
ताकि छात्र-छात्राएं सभी क्षेत्रों में विकास कर सके. मधुपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ पशुपति राय ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता के लिए टीम का भी चयन कर लिया गया है. शतरंज पूरी तरह से बौद्धिक खेल है. इससे छात्रों का मानसिक रूप से मजबूती मिलती है. विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ पशुपति राय, पूर्व प्राचार्य डाॅ एनसी झा, खेल प्रभारी डाॅ भरत प्रसाद, डाॅ रंजीत कुमार, शिक्षक संजीत प्रसाद, सोरेन हांसदा, शिव नंदन राय, स्वाति झा, चंदा सहाय ने ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया.
इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका के रूप में हीरामनी झा व बाबूसोना शृंगारी थे. कार्यक्रम का संचालन राम झा ने किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल अनुदेशक दिगंबर प्रसाद सिंह, कुंदन कुमार, प्रियतोष लाला, मुकेश कुमार, दिवाकर कुमार, दीपक राम, छोटू हरि, अंशु श्रीवास्तव, कैलाश मंडल, टुनटुन साव, सिकंदर यादव, बच्चू राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










