देवघर में फ्लैट हुए महंगे, नयी दरें लागू

Updated at : 01 Sep 2019 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर में फ्लैट हुए महंगे, नयी दरें लागू

देवघर : राजस्व एवं निबंधन विभाग ने देवघर में फ्लैट की नयी दरें तय कर लागू कर दी है. नयी दरों में फ्लैट आठ से 10 फीसदी तक महंगे हो गये. फ्लैट का दर लोकेशन के आधार पर वर्ग फीट के हिसाब से तय किया गया है. आवासीय व कॉमर्शियल का अलग-अलग दर है. इसमें […]

विज्ञापन

देवघर : राजस्व एवं निबंधन विभाग ने देवघर में फ्लैट की नयी दरें तय कर लागू कर दी है. नयी दरों में फ्लैट आठ से 10 फीसदी तक महंगे हो गये. फ्लैट का दर लोकेशन के आधार पर वर्ग फीट के हिसाब से तय किया गया है. आवासीय व कॉमर्शियल का अलग-अलग दर है. इसमें मुख्य सड़क किनारे डिलक्स बिल्डिंग व अपार्टमेंट का आवासीय दर 2,916 रुपये प्रति वर्गफीट व अन्य सड़क के किनारे 2,430 रुपये प्रति वर्गफीट है.

आरसीसी छत के साथ बिल्डिंग का मुख्य सड़क के किनारे आवासीय दर 1,679 प्रति वर्गफीट व अन्य सड़क के किनारे 1,398 रुपये प्रति वर्गफीट दर है. एस्बेस्टस, टाइल्स व खपड़ैल की छत का घर मुख्य सड़क के किनारे आवासीय दर 840 रुपये प्रति वर्गफीट व अन्य सड़क के किनारे 700 रुपये प्रति वर्गफीट दर है.

कॉमर्शियल फ्लैट के दरों में बढ़ोत्तरी : मुख्य सड़क किनारे डिलक्स बिल्डिंग व अपार्टमेंट की कॉमर्शियल दर 5,832 रुपये प्रति वर्गफीट व अन्य सड़क के किनारे 4,860 रुपये प्रति वर्गफीट दर है.
आरसीसी छत के साथ बिल्डिंग का मुख्य सड़क के किनारे कॉमर्शियल दर 3,356 रुपये प्रति वर्गफीट व अन्य सड़क के किनारे 2,796 रुपये प्रति वर्गफीट दर है. एस्बेस्टस, टाइल्स व खपड़ैल की छत का घर मुख्य सड़क के किनारे कॉमर्शियल दर 1,680 रुपये प्रति वर्गफीट व अन्य सड़क के किनारे 1,399 रुपये प्रति वर्गफीट दर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola