स्कॉर्पियो से टकरायी स्कूटी दो महिला समेत पांच घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर :सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया के समीप एक स्कूटी से टकराकर कांवरियों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में उक्त स्कॉर्पियो पर सवार नालंदा निवासी सूर्यमनी देवी, आदित्य कुमार, रवि सिंह, पटना के मसौढ़ी निवासी सियाझरी देवी व शुभम कुमार घायल हो गये. पहले इन सभी घायलों को कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. […]
विज्ञापन
देवघर :सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया के समीप एक स्कूटी से टकराकर कांवरियों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में उक्त स्कॉर्पियो पर सवार नालंदा निवासी सूर्यमनी देवी, आदित्य कुमार, रवि सिंह, पटना के मसौढ़ी निवासी सियाझरी देवी व शुभम कुमार घायल हो गये.
पहले इन सभी घायलों को कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा रेफर किये जाने पर देवघर सदर अस्पताल लाया गया. यहां घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि वे सभी स्कॉर्पियो से गंगाजल लेकर सुलतानगंज से देवघर आ रहे थे. उसी क्रम में यह दुर्घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










