सेल्फी से बाबा मंदिर की यादें सहेज रहे हैं बैद्यनाथ के भक्त

Updated at : 21 Jul 2019 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
सेल्फी से बाबा मंदिर की यादें सहेज रहे हैं बैद्यनाथ के भक्त

परिवार के साथ ले जा रहे यादों की तस्वीर देवघर : श्रावणी मेला के दौरान बाबा के भक्तों में सेल्फी खिंचवाने का भी क्रेज बढ़ा है. तकनीक के साथ बदलते संसार में आज हर हाथ में एंड्रॉयड फोन भी आ गये हैं. लोग घूमने जायें या फिर तीर्थ यात्रा में, अपने साथ कैमरे की जगह […]

विज्ञापन

परिवार के साथ ले जा रहे यादों की तस्वीर

देवघर : श्रावणी मेला के दौरान बाबा के भक्तों में सेल्फी खिंचवाने का भी क्रेज बढ़ा है. तकनीक के साथ बदलते संसार में आज हर हाथ में एंड्रॉयड फोन भी आ गये हैं. लोग घूमने जायें या फिर तीर्थ यात्रा में, अपने साथ कैमरे की जगह अब मोबाइल में ही तस्वीरें खींचकर अपने साथ यादों को समेटकर ले जाने लगे हैं. बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी सेल्फी का क्रेज काफी बढ़ गया है. दर्जनों कैमरामैन रहने के बावजूद बाबा मंदिर प्रांगण में कई कांवरिये अपने-अपने मोबाइल फोन में परिवार के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. सेल्फी के साथ ली गयी तस्वीरें एक अलग आनंद दे रही है.
वीडियो कॉलिंग कर अपनों को बाबा से जोड़ा
एक सिपाही वाले ने तो हद कर दी. उसने न फोटो खिंचवाया व न सेल्फी ली. उसने निकास द्वार पर खड़े रहकर अपने दोस्त को ही वीडियो कॉल कर दिया. वीडियो कॉलिंग के दौरान वह बाबा मंदिर में पूजा व्यवस्था से लेकर कतार तक की सारी जानकारी लाइव देता रहा.
कैमरे के फ्रेम में परिवार
जलार्पण के बाद बाबा मंदिर में एक परिवार के लोगों में पूजा करने के बाद इकट्ठे फोटो खिंचवाने की इच्छा जगी. परिवार का एक युवक सेल्फी स्टिक भी साथ रखा था. परिवार के सभी सदस्य कैमरे के फ्रेम में आने की कोशिश करने लगे. बमुश्किल युवक परिवार के सभी सदस्यों की सेल्फी ले सका. सेल्फी खिंचाने के बाद परिवार के सदस्य काफी खुश दिखे.
कैमरे के फ्रेम में परिवार
जलार्पण के बाद बाबा मंदिर में एक परिवार के लोगों में पूजा करने के बाद इकट्ठे फोटो खिंचवाने की इच्छा जगी. परिवार का एक युवक सेल्फी स्टिक भी साथ रखा था. परिवार के सभी सदस्य कैमरे के फ्रेम में आने की कोशिश करने लगे. बमुश्किल युवक परिवार के सभी सदस्यों की सेल्फी ले सका. सेल्फी खिंचाने के बाद परिवार के सदस्य काफी खुश दिखे.
सेल्फी वाली आरती
दो पुलिस साथी मंदिर में पूजा करने पहुंचे. एक सिपाही ने दूसरे को मोबाइल थमाकर फोटो खींचने को कहा. इस दौरान दूसरा सिपाही एक हाथ में आरती का पात्र व दूसरे हाथ में मोबाइल से फोटो लेने की कोशिश करता रहा. इस दौरान कई बार वह असहज भी रहा. जिसके बाद साथी सिपाही ने कहा कि मोबाइल लाओ, सेल्फी ही ले लेता हूं. सेल्फी लेकर वह खुश नजर आ रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola