श्रावणी मेला में चलेगी पांच स्पेशल ट्रेनें

Published at :16 Jul 2019 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला में चलेगी पांच स्पेशल ट्रेनें

1. 08611/08612 द्वि‍साप्ताहि‍क रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल : यह ट्रेन 15 जुलाई से 07 अगस्त तक (आठ फेरे) सोमवार व बुधवार को रांची से 22:00 बजे खुलेगी और अगले दि‍न 13:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वहीं वापसी में 16 जुलाई से 08 अगस्त तक (आठ फेरे) मंगलवार और गुरुवार को 14:20 बजे भागलपुर से खुलेगी और […]

विज्ञापन

1. 08611/08612 द्वि‍साप्ताहि‍क रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल : यह ट्रेन 15 जुलाई से 07 अगस्त तक (आठ फेरे) सोमवार व बुधवार को रांची से 22:00 बजे खुलेगी और अगले दि‍न 13:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वहीं वापसी में 16 जुलाई से 08 अगस्त तक (आठ फेरे) मंगलवार और गुरुवार को 14:20 बजे भागलपुर से खुलेगी और अगले दि‍न 04:00 बजे रांची पहुंचेगी.

2. 03561/03562 आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल (साप्ताहि‍क) : यह ट्रेन 19 जुलाई से 09 अगस्त तक (चार फेरे) आसनसोल और पटना दोनों ओर से प्रत्‍येक शुक्रवार को खुलेगी. यह स्‍पेशल ट्रेन आसनसोल से 16:50 बजे और पटना से 23:55 बजे खुलेगी. यह दोनों ट्रेनों में साधारण दूसरी श्रेणी और स्लीपर श्रेणी के डि‍ब्‍बे लगे रहेंगे.
3. 08183/08184 टाटानगर-जसीडीह-टाटानगर श्रावणी मेला स्पेशल : यह ट्रेन 15 जुलाई से 14 अगस्त तक मंगलवार व शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दि‍न चलेगी. यह टाटानगर से 23:45 बजे खुलेगी और अगले दि‍न 07:20 बजे जसीडीह पहुंचेगी. वहीं जसीडीह से 16 जुलाई से 15 अगस्त तक बुधवार व शनि‍वार को छोड़कर सप्ताह में पांच दि‍न चलेगी. यह जसीडीह से 11:10 बजे खुलेगी और उसी दि‍न 17:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस ट्रेन में केवल साधारण दूसरी श्रेणी के कोच लगे रहेंगे.
4. 05009/05010 देवघर-गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल : यह ट्रेन देवघर से 16 जुलाई से 15 अगस्त तक (31 फेरे लगायेगी) चलेगी. देवघर से 16:40 बजे खुलेगी और अगले दि‍न 11:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वहीं वापसी में गोरखपुर से 15 जुलाई से 14 अगस्त तक (31 फेरे लगायेगी) चलेगी. यह गोरखपुर से 20:00 बजे खुलेगी और अगले दि‍न 14:30 बजे देवघर पहुंचेगी. इस ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी के बोगी रहेंगे. साथ ही वाया बांका, मुंगेर व बरौनी होते हुए 25 स्टशनों पर रुकेगी.
5.03511/03512 आसनसोल- पटना-आसनसोल श्रावणी मेला द्वि‍साप्ताहि‍क स्पेशल : यह ट्रेन 17, 22, 29, 31 जुलाई तथा 05, 07,12,14 अगस्त को (9 फेरे लगायेगी) चलेगी. यह बुधवार एवं सोमवार को आसनसोल तथा पटना से क्रमश: 16:50 बजे व 23:55 बजे खुलेगी और उसी दि‍न 22:55 बजे पटना व अगले दि‍न 07:40 बजे आसनसोल पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में चि‍त्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, कि‍उल, लखीसराय, बड़हि‍या, हाथीदाह, मोकामा, बाढ़, बख्‍ति‍यारपुर, खुसरोपुर, फतुआ, पटना साहि‍ब एवं राजेन्‍द्र नगर स्‍टशनों पर रुकेगी.
जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू स्पेशल का फेरा बढ़ा : जसीडीह-बैद्यनाथधाम के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को श्रावणी मेला के दौरान प्रति‍दि‍न चार जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाया जायेगा.
जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों का अति‍रिक्त ठहराव : राजधानी एक्‍सप्रेस, दुरंतो, जन-शताब्‍दी, पूर्वा, गरीब रथ व हमसफर एक्सप्रेस को छोड़कर जसीडीह में पांच मि‍नट से कम ठहराव वाली सभी मेल/ एक्सप्रेस/ पैसेंजर ट्रेनों को मेला के दौरान जसीडीह स्टेशन पर अतिरिक्त पांच मि‍नट तक ठहराव बढ़ाया जायेगा.
ट्रेन का विस्तार : मेला के दौरान 73426 कि‍उल- जमालपुर डीएमयू पैसेंजर को सुल्तानगंज तक ट्रेन का विस्तार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola