छह दिनों से पोस्टमार्टम हाउस में सड़ रहे चार शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : पोस्टमार्टम हाउस में पिछले छह दिनों से चार शव सड़ रहे हैं. इसे हटाने व डिस्पोजल के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखने के कारण दुर्गंध फैल रही है. इससे उस रास्ते से लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है. वहीं पोस्टमार्टम हाउस के आसपास […]
विज्ञापन
देवघर : पोस्टमार्टम हाउस में पिछले छह दिनों से चार शव सड़ रहे हैं. इसे हटाने व डिस्पोजल के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखने के कारण दुर्गंध फैल रही है. इससे उस रास्ते से लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है. वहीं पोस्टमार्टम हाउस के आसपास मुहल्ले में रह रहे लोगों घर छोड़ कर दूसरी जगह रहने को मजबूर हैं.
मुहल्लेवासियों ने कई बार स्वास्थ्य विभाग को लिखित दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है. बताते चलें की जसीडीह रेल थाना, जसीडीह थाना, बैद्यनाथधाम ओपी समेत एक और थाना का शव 17 व 19 जून को रखा गया है, जो सभी अज्ञात है. इसे पाेस्टमार्टम हाउस से अबतक न तो हटाया जा सका है और ना ही इसका डिस्पोजल किया जा सका है.
जबकि किसी भी शव को पोस्टमार्टम हाउस में मात्र 72 घंटे तक ही रखा जा सकता है. वह भी डीप फ्रीजर में, जबकि देवघर पोस्टमार्टम हाउस में ना डीप फ्रीजर है और ना ही कोई अन्य व्यवस्था. एेसे में पोस्टमार्टम हाउस समेत आसपास मुहल्ले में दुर्गंध फैल रहा है. यह मामला मानवाधिकार नियमों का भी खुला उल्लंघन का है, बावजूद इस पर किसी का ध्यान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










