बाघमारा : गुपचुप खाने के विवाद में वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन के परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक की मौत
Updated at : 18 Jun 2019 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा जमुआटांड़ दास टोला में रविवार की रात 11 बजे बेटी की ससुराल प्रीतिभोज में आये वधू पक्ष के लोगों के साथ भिड़ंत हो गयी. उसमें फुलारीटांड़ निवासी दिलीप दास (35) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना में लड़की के पिता शंकर दास (38), भाई रितेश दास, मौसा […]
विज्ञापन
बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा जमुआटांड़ दास टोला में रविवार की रात 11 बजे बेटी की ससुराल प्रीतिभोज में आये वधू पक्ष के लोगों के साथ भिड़ंत हो गयी. उसमें फुलारीटांड़ निवासी दिलीप दास (35) की मौत घटनास्थल पर हो गयी.
घटना में लड़की के पिता शंकर दास (38), भाई रितेश दास, मौसा असित दास, मौसेरे भाई छोटन दास, फूफा फूचन दास व भोला दास रिश्तेदार सूरज कुमार (13) विक्की व पूजा (8) गंभीर रूप घायल हो गये. वर पक्ष के लोगों ने प्रीतिभोज में आये वधू-पक्ष के सभी लोगों को दौड़ा–दौड़ा कर पीटा. किसी तरह लोग जान बचा कर भागे. मौके पर पकड़ाये दिलीप दास को उनके पुत्र रितेश कुमार दास के सामने वर-पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा व रॉड से बुरी तरह पीटा.
इससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. उनका मोबाइल व पर्स भी किसी ने छीन लिया. घटना के बाद दिलीप के घर में कोहराम मच गया. सभी घायलों को इलाज बोकारो, धनबाद के अस्पतालों चल रहा है. मृतक प्राइवेट बिजली मिस्त्री था. उनके तीन बच्चे हैं. घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




