ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत, हंगामा
Updated at : 05 Jun 2019 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी थानांतर्गत बसबुटिया गांव के निकट हुई घटना डकाय जंगल में चालक को लोगों ने पकड़ा देवघर/सोनारायठाढ़ी : बाराटांड़-सोनारायठाढ़ी पथ के बसबुटिया गांव के निकट मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक बाइक चालक की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव निवासी […]
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी थानांतर्गत बसबुटिया गांव के निकट हुई घटना
डकाय जंगल में चालक को लोगों ने पकड़ा
देवघर/सोनारायठाढ़ी : बाराटांड़-सोनारायठाढ़ी पथ के बसबुटिया गांव के निकट मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक बाइक चालक की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव निवासी पप्पू रवानी(28) के रूप में की गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर भगाकर आगे बाराटांड़ की तरफ ले जा रहा था. यह देख आसपास के लोग दौड़े और भगाकर ले जा रहे ट्रैक्टर को डकाय जंगल के पास खदेड़कर पकड़ लिया.
इसके बाद चालक को घटनास्थल के पास लाकर एक घर में बंद कर रखा. मामले की सूचना पाकर करीब आधे घंटे बाद सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी अरुण कुमार पटेल पुलिस बलों के साथ पहुंचे व पहले ट्रैक्टर जब्त किया. इसके बाद आक्रोशित लोगों को समझाकर किसी तरह बंधक बनाये चालक व उसके पुत्र को अपने कब्जे में किया. इस दौरान घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन व ग्रामीण भी वहां पहुंचे चुके थे. मुआवजे की मांग कर उनलोगों ने घटनास्थल के समीप उक्त मार्ग को जाम कर दिया.
थाना प्रभारी द्वारा घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को भी दी गयी. इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वहां इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह सहित सारवां व सारठ थाने की पुलिस भी पहुंची. अतिरिक्त पुलिस बलों को देवघर पुलिस लाइन से भी भेजा गया, तब स्थिति नियंत्रण में हुई. भीड़ को हटाते हुए पहले मृतक का शव कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के मुताबिक बाइक से पप्पू मधुबन गांव स्थित अपना ससुराल जा रहा था.
इसी बीच बालू अनलोड कर तेज गति में जा रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. मामले की सूचना पाकर सोनारायठाढ़ी बीडीओ जयप्रकाश नारायण सहित प्रमुख संजय कुमार राय, सबैजौर पंचायत के मुखिया जयकुमार सिंह, पूर्व मुखिया सोनालाल यादव, ललित यादव, सादिक अंसारी, कुटिल अंसारी, सुबोध राय समेत अन्य लोग भी वहां पहुंचे. परिजनों को समझाकर हंगामा शांत कराया. इसके बाद उग्र भीड़ से बचाकर रखे ट्रैक्टर चालक व उसके पुत्र को कमरे से शाम छह बजे बाहर निकलवाकर सोनारायठाढ़ी थाना भेजा गया. मामले को लेकर सोनारायठाढ़ी थाने में एफआइआर दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




