फनी तूफान पर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : चक्रवाती तूफान फनी को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड सहित आसपास के राज्यों में एक-दो दिनों में तूफान फैनी के आने की संभावना है. ऐसे में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना भी व्यक्त की जा रही है. […]
विज्ञापन
देवघर : चक्रवाती तूफान फनी को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड सहित आसपास के राज्यों में एक-दो दिनों में तूफान फैनी के आने की संभावना है. ऐसे में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना भी व्यक्त की जा रही है.
डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंड के बीडीओ-सीओ को जिले से समन्वय रखकर तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव के लिए सभी समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया है. साथ ही तूफान में जान-माल का नुकसान न हो इसके लिए अभी से ही आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है.
सभी बीडीओ को कहा गया है कि आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी पंचायत भवन सामुदायिक भवनों आदि को आवश्यकतानुसार आश्रय गृह के रूप में सुरक्षित रखेंगे. साथ ही आंधी तूफान के कारण किन्ही पथों पर अगर आवागमन बाधित होती है तो पथ को यथावत चालू कराने के संदर्भ में समुचित कार्रवाई करेंगे. डीसी ने जिलावासियों से मौसम खराब होने पर प्रयास करें कि अपने घरों मे ही रहें. विशेष परिस्थिति में ही अपने घरों से निकलें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










