देवघर को-आॅपरेटिव बैंक ने 50 डिफॉल्टरों को नोटिस

Published at :14 Apr 2019 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर को-आॅपरेटिव बैंक ने 50 डिफॉल्टरों को नोटिस

देवघर : झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक की देवघर शाखा ने 50 डिफॉल्टरों को नोटिस भेजी है. इसमें वैसे लोग हैं, जिन्होंने बैंक से विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लिया व समय पर वापस नहीं किया है. इन ऋणधारकों का ऋण खाता पहले ही एनपीए हो चुका है. बैंक प्रबंधक ने नोटिस में ऋण की राशि नहीं […]

विज्ञापन

देवघर : झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक की देवघर शाखा ने 50 डिफॉल्टरों को नोटिस भेजी है. इसमें वैसे लोग हैं, जिन्होंने बैंक से विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लिया व समय पर वापस नहीं किया है. इन ऋणधारकों का ऋण खाता पहले ही एनपीए हो चुका है. बैंक प्रबंधक ने नोटिस में ऋण की राशि नहीं चुकाये जाने पर सर्टिफिकेट केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी है.

बैंक प्रबंधन के अनुसार ऋण नहीं चुकाने वाले सरकारी व गैर सरकारी दोनों लोग शामिल हैं. कई सरकारी नौकरी वाले लोगों ने पर्सनल लोन लेकर नहीं चुकाया है. इसमें कई लोगों का ट्रांसफर भी हो चुका है. नोटिस मिलने के बाद सरकारी कर्मी ऋण चुकाने में देर करते हैं, तो संबंधित विभाग के पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. सरकारी व गैर सरकारी ऋण लेने वालों की ऋण की राशि तीन लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola