प्रगतिशील झारखंड के साथ भारत को बनायेंगे सुपर इकोनॉमिक पावर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2019 6:38 AM
देवघर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत 335 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन तथा 1729 करोड़ की सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया. देवघर कॉलेज कैंपस में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के […]
देवघर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत 335 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन तथा 1729 करोड़ की सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया. देवघर कॉलेज कैंपस में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया.
इसमें केंद्रीय मंंत्री नितिन गडकरी ने कहा : झारखंड को समृद्ध व प्रगतिशील राज्य बनाने के साथ भारत को दुनिया का नंबर एक सुपर इकोनाेमिक पावर बनायेंगे. राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को हमारे मंत्रालय से मंजूर कराने में सांसद डॉ निशिकांत दुबे का बड़ा योगदान है. शिलान्यास व उद्घाटन समारोह में मैं भी उपस्थित होता, लेकिन कार्यों की व्यस्तता की वजह से मैं उपस्थित नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










