देवघर : जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, पति-पत्नी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 4:01 AM
देवघर : जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से करोड़ों रुपये ठगी करने के मामले में देवघर पुलिस ने यूपी अंतर्गत मेरठ में छापेमारी की. ठगी करने वाले आरोपित जसीडीह कजरिया कॉलोनी हुनमान मंदिर के समीप निवासी शैलेंद्र कुमार सहित उसकी पत्नी शिवानी देवी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शैलेंद्र व […]
देवघर : जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से करोड़ों रुपये ठगी करने के मामले में देवघर पुलिस ने यूपी अंतर्गत मेरठ में छापेमारी की. ठगी करने वाले आरोपित जसीडीह कजरिया कॉलोनी हुनमान मंदिर के समीप निवासी शैलेंद्र कुमार सहित उसकी पत्नी शिवानी देवी को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार शैलेंद्र व उसकी पत्नी शिवानी को लेकर छापेमारी टीम वापस आ रही है. इस संबंध में एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी टीम वहां तीन दिनों से कैंप कर शैलेंद्र व शिवानी को खोज रही थी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, तो दोनों पुलिस के हत्थे चढ़े. एसपी ने इसे देवघर पुलिस की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इन दोनों पर देवघर नगर थाने में दो व जसीडीह थाने में तीन एफआइआर दर्ज हैं.
पुलिस को पता चला है कि जसीडीह इंडस्ट्रीयल एरिया में जमीन दिलाने के नाम पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों से मोटी रकम ठगा गया है. कई शिकायतकर्ता पुलिस तक पहुंचे हैं. सभी मामलों में जांच-पड़ताल चल रही है. इसके अलावा जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि शैलेंद्र ने बोकारो व जमशेदपुर में भी लोगों से रुपयों की ठगी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










