सैनिकों की शहादत पर आंखें लाल

श्रम मंत्री ने कहा: कायराना वारदात मधुपुर : गांधी चौक में शुक्रवार को प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कार्यकर्ताओं के साथ जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण बताया व कहा कि सेना इसका बदला जरूर लेगी. इस अवसर […]
श्रम मंत्री ने कहा: कायराना वारदात
मधुपुर : गांधी चौक में शुक्रवार को प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कार्यकर्ताओं के साथ जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण बताया व कहा कि सेना इसका बदला जरूर लेगी. इस अवसर पर एसडीओ योगेंद्र प्रसाद, अवनी भूषण, संतोष शर्मा, प्रमोद विद्यार्थी, कन्हैया लाल कन्नू आदि थे.
बेकार नहीं जायेगी शहादत, देश लेगा बदला
चितरा : आतंकी हमले में जवानों की शहादत पर थाना क्षेत्र के सहरजोरी गांव स्थित ऑडोटोरियम में शोक सभा का आयोजन किया गया. कृषि मंत्री रणधीर सिंह के साथ ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. कृषि मंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी. पाकिस्तान सरकार के इशारे पर आतंकवादियों ने जो दुस्साहस किया है, देश इसका बदला लेगा. उन्होंने कहा कि भारत की एकता व अखंडता अक्षुण्ण रहेगी. आंतकवादी व पाकिस्तान कितनी भी ताकत क्यों न लगा ले, उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे. इस अवसर पर गणेश सिंह, मुरारी सिंह, दिनेश सिंह, गणेश मंडल, सपन दत्ता, चंदेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




