देवघर : ट्रक से कुचल कर नेशनल कबड्डी खिलाड़ी विकेश राउत की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 6:39 AM
देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर स्थित दूध कोठी के समीप भारतीय खाद्य निगम में चलने वाला ट्रक (जेएच 10 एएक्स 6696) से कुचल कर कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विकेश कुमार राउत (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. विकेश मूलत: मधुपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ई गांव का रहनेवाला था. यहां कुंडा थाना […]
देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर स्थित दूध कोठी के समीप भारतीय खाद्य निगम में चलने वाला ट्रक (जेएच 10 एएक्स 6696) से कुचल कर कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विकेश कुमार राउत (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. विकेश मूलत: मधुपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ई गांव का रहनेवाला था. यहां कुंडा थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी में घर बनाकर कुछ साल से उसका परिवार रह रहा था.
बताया जाता है कि वह दोस्त की सीडी डीलक्स बाइक से किसी दोस्त के पास जैप-5 कैंप चोपा मोड़ जा रहा था. उसी दौरान साइड लेने में तेजी व लापरवाही से जा रहे ट्रक के चालक ने गाड़ी दाहिनी काट दिया. इससे बाइक समेत विकेश गिरकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया.
इसके बाद चालक ट्रक रोकने के बजाय उसे कुचलते हुए आगे निकल गया. इस दौरान बाइक समेत विकेश को करीब 40 फीट तक उक्त ट्रक घसीटते हुए आगे ले गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










