इलाज के दौरान छात्र की मौत, छाया मातम

Updated at : 10 Feb 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
इलाज के दौरान छात्र की मौत, छाया मातम

सारठ बाजार : प्रखंड क्षेत्र के सुखजोरा गांव निवासी चंदन यादव (24 वर्ष)की मौत पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. वे 26 जनवरी को रेलवे भर्ती परीक्षा देकर भोपाल से वापस देवघर आया था. अचानक तीन फरवरी को दाहिना हाथ काम नहीं करने लगा. इसके बाद देवघर में डॉ आर एन […]

विज्ञापन

सारठ बाजार : प्रखंड क्षेत्र के सुखजोरा गांव निवासी चंदन यादव (24 वर्ष)की मौत पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. वे 26 जनवरी को रेलवे भर्ती परीक्षा देकर भोपाल से वापस देवघर आया था. अचानक तीन फरवरी को दाहिना हाथ काम नहीं करने लगा. इसके बाद देवघर में डॉ आर एन प्रसाद और डॉ द्विवेदी के पास इलाज कराया.

दोनों डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की सलाह दी. जहां इलाज के क्रम में शनिवार को मौत हो गयी. वहीं, चंदन का शव शाम करीब चार बजे गांव लाया गया. शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों ने बताया कि चंदन को देवघर में इलाज के बाद परिजनों ने डिवाइन हॉस्पिटल पटना में भर्ती कराया.

हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में शनिवार सुबह करीब चार बजे मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने गुलियन बैरे सिंड्रोम बीमारी होने की बात कही. परिजनों ने बताया कि चंदन बीएससी का छात्र था वह देवघर में रह कर पढ़ाई करता था और जॉब की तैयारी भी करता था. चंदन के चाचा विजय यादव राजद के सारठ प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष है. इधर, घटना की सूचना पाकर जिप सदस्य पिंकी कुमारी के पिता उमाशंकर मंडल मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola