ePaper

देवघर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा झामुमो, 20 फरवरी को देवघर से शुरू करेगा संघर्ष यात्रा

Updated at : 08 Feb 2019 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा झामुमो, 20 फरवरी को देवघर से शुरू करेगा संघर्ष यात्रा

देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. इसके लिए तिथि व जगह की घोषणा कर दी गयी तथा इसे संघर्ष यात्रा नाम दिया गया है. संघर्ष यात्रा की शुरुआत 20 फरवरी को बाबा नगरी से की जायेगी. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में देवघर से संघर्ष यात्रा का शुभारंभ किया […]

विज्ञापन

देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. इसके लिए तिथि व जगह की घोषणा कर दी गयी तथा इसे संघर्ष यात्रा नाम दिया गया है. संघर्ष यात्रा की शुरुआत 20 फरवरी को बाबा नगरी से की जायेगी. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में देवघर से संघर्ष यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री सह जेएमएम के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर पार्टी की बैठक में घोषणा की है. इस संबंध में निर्मला भारती ने बताया कि यात्रा पूरे 11 दिन तक चलेगी. यह देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहेबगंज जिला में होगी. इसका विधिवत समापन साहेबगंज जिला के भोगनाडीह में विशाल सभा के साथ की जायेगी.

बैठक में देवघर जिला से जिला अध्यक्ष देवघर नरसिंह मुर्मू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शुशांक शेखर भोक्ता, पूर्व विधायक हाजी हुसैन अंसारी आदि शामिल हुए थे. इस संबंध में अंग्रेज दास ने बताया कि संघर्ष यात्रा को लेकर नौ फरवरी को बैद्यनाथ धाम स्टेशन रोड स्थित एक होटल में दिन के 11:30 बजे बैठक रखी गयी है. इसमें जिला से लेकर पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश साह, अंग्रेज दास, नंद लाल, विजय कुमार, शीला सिंह, मुस्कान खातुन आदि जुटे हुए हैं.

मुस्कान खातून अध्यक्ष व सुप्रिया चौधरी बनी जेएमएम महिला सचिव
देवघर. देवघर जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष शीला देवी की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई. इसमें जेएमएम नेत्री निर्मला भारती मौजूद रही. इसमें महिला मोर्चा नगर कमेटी का विस्तार किया गया.
इसमें मुस्कान खातून को नगर अध्यक्ष व सुप्रिया चौधरी को नगर सचिव मनोनीत किया गया. मौके पर जेएमएम नेत्री ने हरी पट्टी दे कर नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित किया. बैठक में संघर्ष यात्रा की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मालती देवी, सुप्रिया चौधरी, ममता देवी, सुनीता देवी, शंकरी देवी, मुन्नी देवी, झूला देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, कल्याणी देवी, सीमा कुमारी, मीरा कुमारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola