ePaper

देवघर : सिंहजोरी मोड़ पर घायल अवस्था में मिले युवक की मौत, हत्या की आशंका

Updated at : 07 Feb 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : सिंहजोरी मोड़ पर घायल अवस्था में मिले युवक की मौत, हत्या की आशंका

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार की देर रात सिंहजोरी मोड़ से गंभीर रूप से घायल एक युवक को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत युवक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के सिंहजोरी गांव निवासी विकास कुमार राय (28) […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार की देर रात सिंहजोरी मोड़ से गंभीर रूप से घायल एक युवक को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत युवक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के सिंहजोरी गांव निवासी विकास कुमार राय (28) पिता सज्जन राय के रूप में हुई है.

मृतक के परिजनों ने विकास की हत्या होने की आशंका जतायी है. मृतक का भतीजा चंदन ने बताया कि विकास मंगलवार की शाम छह बजे गांव के ही ओंकार राय के साथ निकला था. रात के 11 बजे जसीडीह थाने के द्वारा सूचना मिली कि विकास सिंहजोरी मोड़ पर घायल अवस्था में पड़ा है. परिजनों के अनुसार विकास की मोटरसाइकिल रोड किनारे खड़ी थी व गाड़ी की चाबी उसके पैकेट में थी. परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या करने की आशंका जतायी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola