देवघर : पावर प्रोजेक्ट का विरोध करने वालों की निंदा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मोहनपुर में लगने वाले अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट का विरोध करने वालों के प्रति निंदा की है. अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा व महासचिव आलोक कुमार मल्लिक ने कहा कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में अवरोध पैदा करना या उसमें राजनीति का चेंबर हमेशा से सख्त […]
विज्ञापन
देवघर : संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मोहनपुर में लगने वाले अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट का विरोध करने वालों के प्रति निंदा की है.
अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा व महासचिव आलोक कुमार मल्लिक ने कहा कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में अवरोध पैदा करना या उसमें राजनीति का चेंबर हमेशा से सख्त विरोध करती रही है. जब हुसैनाबाद में अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट लगाने की कोशिश हुई थी तो वहां भी प्रोजेक्ट स्थल पर अनावश्यक विरोध और प्रदर्शन किये गये थे. अब जब इस प्रोजेक्ट का स्थल परिवर्तन किया गया, तो यहां भी विरोध की राजनीति विकास व क्षेत्र की समृद्धता को प्रभावित करती है.
अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट से स्थानीय स्तर पर उद्यमियों को उद्योग लगाने की संभावना देती है, क्षेत्र में रोजगार की संभावना बढ़ती है. सभी स्थानीय नागरिक, आमजन व राजनेताओं से चेंबर अनुरोध करती है कि मोहनपुर में अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट का विरोध न कर विकास के कार्यों में सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










