देवघर : चितरा थानेदार सस्पेंड, मुंशी व सभी पदाधिकारी बदले गये
Updated at : 02 Feb 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : चितरा कोलियरी से सलाना 125 करोड़ के कोयले के अवैध कारोबार संबंधी रिपोर्ट प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया. मामले में लापरवाही पाकर वहां के थाना प्रभारी 2012 बैच के एसआइ कैलाश कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया. वहीं चितरा थाने […]
विज्ञापन
देवघर : चितरा कोलियरी से सलाना 125 करोड़ के कोयले के अवैध कारोबार संबंधी रिपोर्ट प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया.
मामले में लापरवाही पाकर वहां के थाना प्रभारी 2012 बैच के एसआइ कैलाश कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया. वहीं चितरा थाने के सभी पदाधिकारी व मुंशी को एसपी ने वहां से तबादला कर दिया. तत्काल चितरा थाने के प्रभार लेने का निर्देश एसपी ने पालोजोरी इंस्पेक्टर टीएन झा को दिया है.
वहीं तीन नये एएसआइ व मुंशी की पोस्टिंग भी एसपी द्वारा कर दी गयी है. एसपी ने प्रभात खबर को जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव को लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग होने वाली है. शीघ्र ही नये एसआइ जिले में योगदान देंगे.
इसके बाद चितरा थाने में नये थाना प्रभारी की पोस्टिंग की जायेगी.
पदाधिकारी/मुंशी-कहां थे-कहां गये
एसआइ बंधना उरांव-चितरा थाना-नगर थाना
एएसआइ बबलू कुमार-चितरा थाना-नगर थाना
एएसआइ शंभू कुमार-चितरा थाना-नगर थाना
एएसआइ लोहिया उरांव-चितरा थाना-नगर थाना
एएसआइ हैदर अली-चितरा थाना-नगर थाना
एएसआइ ललन कुमार-पालोजोरी थाना-चितरा थाना
एएसआइ जय कुमार सिंह-कुंडा थाना-चितरा थाना
एएसआइ रामरतन प्रसाद सिंह-यातायात थाना-चितरा थाना
पुलिसकर्मी रामानुज कुमार-इंस्पेक्टर कार्यालय मधुपुर-चितरा थाना
पुलिसकर्मी युनूस खां-चितरा थाना-इंस्पेक्टर कार्यालय मधुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




