देवघर : बाबा मंदिर के गर्भगृह में ''आधार'' की शूटिंग

देवघर : दृश्यम फिल्म्स मुम्बई की फिल्म ‘आधार’ में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भ-गृह का दृश्य दिखेगा. सुमित कुमार शुक्ला लाइन प्रोड्यूशर के नेतृत्व में फिल्मी टीम रविवार सुबह बाबा मंदिर पहुंची. टीम ने गर्भ-गृह में शूटिंग की. इस दौरान फिल्म की हीरोइन पृथ्वी हत्ते व हीरोइन की मां काे बाबा के भक्त का किरदार […]
देवघर : दृश्यम फिल्म्स मुम्बई की फिल्म ‘आधार’ में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भ-गृह का दृश्य दिखेगा. सुमित कुमार शुक्ला लाइन प्रोड्यूशर के नेतृत्व में फिल्मी टीम रविवार सुबह बाबा मंदिर पहुंची. टीम ने गर्भ-गृह में शूटिंग की. इस दौरान फिल्म की हीरोइन पृथ्वी हत्ते व हीरोइन की मां काे बाबा के भक्त का किरदार निभाते दिखाया जायेगा.
दोनों को बाबा की पूजा करते फिल्माया गया है. भक्तों के बीच बाबा पर जलार्पण करते कैमरा में कैद किया गया है. रविवार को टीम सुबह बाबा मंदिर पहुंची. टीम में करीब एक दर्जन सदस्य थे. सभी को मंदिर प्रशासक की ओर से मंदिर फील पाया से गर्भ-गृह प्रवेश में कराया गया. हालांकि गर्भ-गृह के अंदर अत्यधिक श्रद्धालु होने से शूटिंग में काफी परेशानी हुई. कैमरामैन को अपना कैमरा सिर से भी ऊपर उठा कर शूट करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




