ePaper

पालोजोरी : जमील के पास मिले बैंक खाते से हुए थे दो-तीन लाख के ट्रांजेक्शन

Updated at : 22 Jan 2019 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
पालोजोरी : जमील के पास मिले बैंक खाते से हुए थे दो-तीन लाख के ट्रांजेक्शन

पालोजोरी : साइबर अपराध में बांधडीह गांव निवासी हुसैन अंसारी के पुत्र जमील रहमान को तीन साल की सजा हुई है. जमील को पालोजोरी थाने की पुलिस ने 19 नवंबर 2017 को गिरफ्तार किया था. जमील के साथ एक अन्य युवक की भी गिरफ्तारी हुई थी. पुलिस के अनुसार जमील व उसका साथी जामताड़ा जिले […]

विज्ञापन
पालोजोरी : साइबर अपराध में बांधडीह गांव निवासी हुसैन अंसारी के पुत्र जमील रहमान को तीन साल की सजा हुई है. जमील को पालोजोरी थाने की पुलिस ने 19 नवंबर 2017 को गिरफ्तार किया था. जमील के साथ एक अन्य युवक की भी गिरफ्तारी हुई थी.
पुलिस के अनुसार जमील व उसका साथी जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अलखचुआं गांव के कुछ युवकों के साथ मिलकर साइबर अपराध करता था. तत्कालीन थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर जमील व उसके एक अन्य दोस्त को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के क्रम में जमील व उसके दोस्त ने पुलिस के समक्ष साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकारी थी. पुलिस ने साइबर अपराधी जमील व उसके दोस्त के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल, बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड भी जब्त किया था. जब्त बैंक खातों की छानबीन में लगभग ढाई से तीन लाख रुपये के अवैध ट्रांजेक्शन का पता चला था. पुलिस ने जमीन के पास से एसबीआइ, बीओआइ, वनांचल ग्रामीण बैंक के पास बुक के अलावे पांच एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल, तीन सीम कार्ड, वोटर आई कार्ड भी जब्त किया था.
पंजाब व करमाटांड़ से जुड़ा था मामला
तत्कालीन थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया था कि साइबर अपराधी करमाटांड़ के युवकों के साथ मिल कर अपराध को अंजाम देता था. पंजाब के कमलेश सिंह ने ऑनलाइन साइबर अपराध का मामला दर्ज कराया था. दर्ज कराये गये मामले में 50 हजार रुपया साइबर अपराधी द्वारा उड़ाने का आरोप लगाया गया था. जिसके बाद साइबर सेल की छानबीन में जिस खाते में राशि जमा हुई थी उसका सत्यापन किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola