ePaper

देवघर : विवाहिता से छेड़खानी की एफआइआर दर्ज

Updated at : 09 Jan 2019 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : विवाहिता से छेड़खानी की एफआइआर दर्ज

देवघर : देवघर स्टेशन के समीप सोमवार दोपहर में दो लड़कों द्वारा जामताड़ा जिले के करमाटांड़ की एक विवाहिता के साथ की गयी छेड़खानी व पर्स छिनतई की एफआइआर नगर थाने में दर्ज कर ली गयी है. मामले में जटाही निवासी रोहित महथा व उसके साथी पिंटू राय को आरोपित बनाया गया है. मामले में […]

विज्ञापन
देवघर : देवघर स्टेशन के समीप सोमवार दोपहर में दो लड़कों द्वारा जामताड़ा जिले के करमाटांड़ की एक विवाहिता के साथ की गयी छेड़खानी व पर्स छिनतई की एफआइआर नगर थाने में दर्ज कर ली गयी है. मामले में जटाही निवासी रोहित महथा व उसके साथी पिंटू राय को आरोपित बनाया गया है.
मामले में गिरफ्तार रोहित को नगर पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर उसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में जिक्र है कि घटना के दौरान विवाहिता का पति भी साथ में था, उनलोगों ने हो-हल्ला किया. इसके बाद छेड़खानी करने वालों ने पत्थरबाजी की. घटना में विवाहिता के पति को पत्थर से हल्की चोट भी लगी.
हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो एक लड़के को पकड़ लिया. पर्स में विवाहिता का 2000 रुपया भी था, जो पकड़े गये लड़के का दोस्त लेकर फरार हो गया. मामले की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो पकड़े गये लड़के को लोगों ने उनलोगों के हवाले कर दिया. रोहित ने घटना में शामिल रहे अपने दोस्त का नाम पिंटू राय बताया. पुलिस के अनुसार विवाहिता का पति यहीं छात्रावास में रहकर देवघर कॉलेज में पढ़ता है.
यहां वह पति से मिलने पहुंची थी. इसके बाद पति के साथ देवघर स्टेशन की तरफ घूमने निकली, तभी यह घटना हो गयी. रोहित के फरार साथी पिंटू की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola