देवघर : चार पारा शिक्षक की हालत बिगड़ी, एक आइसीयू में भर्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चितरा/देवघर : सारठ प्रखंड अंतर्गत सहरजोरी में कृषि मंत्री रणधीर सिंह के आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे पारा शिक्षकों में से चार की हालत मंगलवार को खराब हो गयी. उन्हें इलाज के लिए चितरा कोलियरी औषधालय भेजा गया. इलाज के क्रम में उत्क्रमित प्रावि पालोजोरी के पारा शिक्षक मुस्ताक अंसारी की तबीयत अधिक […]
विज्ञापन
चितरा/देवघर : सारठ प्रखंड अंतर्गत सहरजोरी में कृषि मंत्री रणधीर सिंह के आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे पारा शिक्षकों में से चार की हालत मंगलवार को खराब हो गयी. उन्हें इलाज के लिए चितरा कोलियरी औषधालय भेजा गया. इलाज के क्रम में उत्क्रमित प्रावि पालोजोरी के पारा शिक्षक मुस्ताक अंसारी की तबीयत अधिक खराब होने के बाद कोलियरी के डॉ आइडी चौधरी ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मुस्ताक अंसारी को सदर अस्पताल के आइसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वहीं, पारा शिक्षक संघ के प्रदेश सदस्य मुकेश साह व रामलाल मंडल को चितरा स्थित कोलियरी औषधालय में इलाज के लिए भेजा गया है.
इसके अलावा देर शाम में संघ के सारठ प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत मिश्र की तबीयत खराब हो गयी. इधर, शिक्षकों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री धरनास्थल पर पहुंचे तथा शिक्षकों से मिलकर हालचाल लिया. पारा शिक्षक संघ के सारठ व पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार से हमारी मांगों को पूरा कराने के लिए कृषि मंत्री से आग्रह किया है. यह भूख हड़ताल 27 दिसंबर तक चलेगी. इसके बाद भी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन चलता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










