देवघर : हलधर के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Updated at : 21 Dec 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर  : हलधर के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

देवघर : सरकारी अवकाश व बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण अगले छह दिनों में सिर्फ एक ही दिन बैंक खुलेंगे. इससे बैंक ग्राहकों को परेशानी हो सकती है. दरअसल, 21 दिसंबर को बैंकों में हड़ताल रहेगी. वहीं 22 दिसंबर को चौथा शनिवार तथा 23 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. 24 दिसंबर सोमवार को बैंक […]

विज्ञापन
देवघर : सरकारी अवकाश व बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण अगले छह दिनों में सिर्फ एक ही दिन बैंक खुलेंगे. इससे बैंक ग्राहकों को परेशानी हो सकती है. दरअसल, 21 दिसंबर को बैंकों में हड़ताल रहेगी. वहीं 22 दिसंबर को चौथा शनिवार तथा 23 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी.
24 दिसंबर सोमवार को बैंक खुले रहेंगे. वहीं फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी तथा 26 को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 21-26 दिसंबर को बैंकों में हड़ताल करने की घोषणा की है. एसोसिएशन का आरोप है कि केंद्र सरकार गलत नीतियां लागू कर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रताड़ित कर रही है.
केंद्र सरकार भारतीय बैंक संघ के अधिकारियों का विभाजन करना चाहती है. साथ ही सिर्फ स्केल एक से तीन तक के ही अधिकारियों का वेतन सुधार करना चाहती है. बैंक अधिकारियों की मांग है कि पहले की तरह स्केल एक से सात तक के अधिकारियों का वेतन सुधार किया जाये. उनके समझौते के अनुसार हर पांच साल में वेतनवृद्धि होती है, ऐसे में आठ फीसदी वेतन वृद्धि को भी सरकार तैयार नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola