संतालपरगना को फिर मिला चार नया एनएच
Updated at : 20 Dec 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अनुशंसा पर संताल परगना में चार सड़कों को नेशनल हाइ-वे में शामिल कर लिया है. इसमें एनएच 333 कटोरिया-चांदन से दर्दमारा व देवघर तक, गोड्डा एनएच 1333 से रामगढ़-गुहियाजोरी व दुमका तक, दुमका एनएच 114 ए से मसलिया, कुंडहित-नाला […]
विज्ञापन
देवघर : केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अनुशंसा पर संताल परगना में चार सड़कों को नेशनल हाइ-वे में शामिल कर लिया है.
इसमें एनएच 333 कटोरिया-चांदन से दर्दमारा व देवघर तक, गोड्डा एनएच 1333 से रामगढ़-गुहियाजोरी व दुमका तक, दुमका एनएच 114 ए से मसलिया, कुंडहित-नाला होते हुए महेशमुंडा घाट से आसनसोल तक, बिहार के ढाका मोड़ से हंसडीहा तक एनएच बनाये जायेंगे. मंत्रालय ने इन नये एनएच को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.
जल्द ही इन सड़कों का डीपीआर बनाने से लेकर टेंडर की प्रक्रिया चालू हो जायेगी. झारखंड में कुल इन चार नये एनएच की कुल लंबाई 164 किलोमीटर है. एनएच के इन चार नेशनल हाइ-वे में बिहार को जोड़ने वाली दो कटोरिया से देवघर व ढाका मोड़ से हंसडीहा की सड़क है.
कटोरिया-देवघर एनएच में शामिल हाेने से सुल्तानगंज से बाबाधाम आने वाली गाड़ियों को सुविधा होगी. इसके साथ ही दुमका-मसलिया से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली दूसरी नई एनएच है.
इसके पहले डुमरी से रामपुरहाट एनएच की स्वीकृति भी गोड्डा सांसद डॉ दुबे की पहल पर ही हुई थी. पिछले पांच वर्षों में गोड्डा संसदीय क्षेत्र समेत पूरे संताल परगना में इतनी संख्या में नेशनल हाइ-वे की स्वीकृति से गोड्डा संसदीय क्षेत्र सड़क के मामले में रारूट्रीय मानचित्र में आ गया है.
सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी
कटोरिया-देवघर सड़क एनएच में शामिल हाेने से बाबाधाम आने वाली गाड़ियों को होगी सुविधा
गोड्डा संसदीय क्षेत्र ही ऐसा हो गया जो चारों तरफ एनएच से घिर गया है. चार नये एनएच की मंजूरी मिलने से गोड्डा लोकसभा अब एनएच के मामले में राष्ट्रीय मानचित्र में ऊपर आ गया है.
यह एनएच पूरे संताल परगना में रोजगार से लेकर हर सेक्टर जबरदस्त बदलाव लायेगा. नये एचएच की मंजूरी देने पर पीएम, सीएम समेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति विशेष आभार.
– डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




