बनियाडीह में बजरंगबली प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
बनियाडीह में बजरंगबली प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धूमधाम से निकली कलश यात्रा

सारवां में गूंजा अखंड हरिनाम कीर्तन

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के बनियाडीह गांव में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा सह अखंड हरिनाम कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर खेटू यादव, बसंती देवी और पूर्व कृषि मंत्री की देखरेख में बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गयी. यह यात्रा स्थानीय जोरिया पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया. इसके बाद कन्याएं कलश को माथे पर रखकर वापस मंदिर पहुंचीं. इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी एकता को बढ़ावा मिलता है. इसके संचालन में पप्पू झा, मुखिया खुशबू देवी, नंदलाल सिंह, गुटका यादव, फोको यादव, लालमणि यादव, हरेश यादव, राजेश यादव, रामदेव यादव, परमेश्वर यादव और बबलू यादव ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola