देवघर : कुमैठा होगा फुटबॉल का सेंटर फॉर एक्सीलेंस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2018 10:09 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : केके स्टेडियम में क्रीड़ा भारती की अोर से आयोजित दो दिवसीय प्रमंडलीय खेल संगम का गुरुवार को समापन हो गया. बतौर मुख्य अतिथि सूबे के पर्यटन, संस्कृति व खेल मंत्री अमर बाउरी, सांसद डॉ निशिकांत दूबे व क्रीड़ा भारती, झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष फूल सिंह ने खेल संगम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले […]
विज्ञापन
देवघर : केके स्टेडियम में क्रीड़ा भारती की अोर से आयोजित दो दिवसीय प्रमंडलीय खेल संगम का गुरुवार को समापन हो गया. बतौर मुख्य अतिथि सूबे के पर्यटन, संस्कृति व खेल मंत्री अमर बाउरी, सांसद डॉ निशिकांत दूबे व क्रीड़ा भारती, झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष फूल सिंह ने खेल संगम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले संताल परगना के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.
मंत्री श्री बाउरी ने कहा कि खिलाड़ियों की नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है. सरकार ने सीसीएल के साथ करार कर राज्यभर में प्रतिभा खोज अभियान चलाकर 8-14 आयु वर्ग के चार सौ खिलाड़ियों का चयन किया है, जिन्हें विश्व प्रसिद्ध कोच व उपकरणों के द्वारा खेलगांव में ट्रेनिंग दी जा रही है. इन खिलाड़ियों को अोलिंपिक-2024 के लिए तैयार किया जा रहा है. संताल के फुटबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए सरकार की अोर से सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तहत कुमैठा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में बोर्डिंग सुविधा का प्रस्ताव सरकार बना रही है.
इसके लिए जल्द इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जायेगा. फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए इससे पहले कमल क्लब फुटबॉल कप व मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता करायी जा चुकी है. मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में गांव-गांव में खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रखंड स्तर पर ट्रेनिंग की व्यवस्था की जायेगी. सरकार की कोशिश हर बच्चा मैदान जाये अौर जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करे. यह तभी संभव जब शरीर स्वस्थ रहेगा.
देवघर में खेल को विकसित करने पर विशेषध्यान दें मंत्रालय : सांसद
विशिष्ट अतिथि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने कहा कि देवघर पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी है. हर वर्ष यहां करोड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. ऐसे में सरकार की अोर से यहां के विकास के लिए जो भी कार्य किये जायेंगे, उसका देशभर में संदेश जायेगा. खेल मंत्रालय खेल से जुड़ी परिसंपत्तियों को संरक्षित करने व देवघर के खिलाड़ियों के विकास के लिए स्तरीय कोच की सुविधा प्रदान करे. इससे खेल में हिस्सेदारी बढ़ने से समाज का भला होगा अौर युवा व खिलाड़ी नशापान के चक्कर में नहीं फंसेंगे.
खेलों का परिणाम
प्रतियोगिता विजेता उपविजेता
वॉलीबाॅल (बालिका) गोड्डा देवघर (2-1)
वॉलीबाॅल (बालक) पाकुड़ देवघर(25-21 व 25-16)
कबड्डी (बालिका) देवघर पाकुड़ (38-16)
कबड्डी (बालक) जामताड़ा देवघर (38-26)
खो-खो(बालिका) देवघर जामताड़ा (2-1)
खो-खो(बालक) देवघर गोड्डा (25-4)
एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय िवजेता
दौड़ : 400मीटर(बालिका) नेहा, तार(देवघर)तथा सीता सोरेन(जामताड़ा)
400 मीटर दौड़ (बालक) हेनरी (साहिबगंज), नकुल (पाकुड़) व जानकी (देवघर)
100 मीटर दौड़(बालिका) प्रीति (साहिबगंज), अंजलि (देवघर) व एलिना (जामताड़ा)
100 मीटर दौड़ (बालक) सरफराज(देवघर), राहुल(गोड्डा) व तपन (साहिबगंज)
लांग जंप (बालक) सच्चिदानंद(साहिबगंज), साजन व शिवा (दोनों जामताड़ा)
लांग जंप (बालिका) महिमा (देवघर), बीना(जामताड़ा) व साक्षी (साहिबगंज)
200 मीटर (बालिका) प्रीति कुमारी (देवघर), प्रीति (साहिबगंज) व साक्षी (साहिबगंज)
200 मीटर(बालक) आकाश(साहिबगंज), शाश्वत व जानसन टुडू
शार्टपुट(बालक) रामानंद सिंह(देवघर), दिलीप(जामताड़ा) व हेनरी(साहिबगंज)
हाइजंप (बालक) आनंद(साहिबगंज), मनबोध (जामताड़ा) व चानकु (पाकुड़)
हाइजंप (बालिका) सरिता (जामताड़ा), विंदु व सोनम(साहिबगंज)
ताइक्वांडो (बालिका) उर्मिला शंकर(50-55 किग्रा वर्ग) प्रथम
चेस(अंडर-19) प्रियजीत, कुमार सौरभ व गोलू (सभी देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




