सदर अस्पताल में बीमारी फैला रहा कचरे का ढेर, खुले में बह रहा शौचालय का पानी
Updated at : 11 Nov 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : सदर अस्पताल आने से पहले संभल जायें. यहां लोग बीमारी का इलाज कराने जाते हैं, लेकिन सदर अस्पताल खुद बीमारी बांट रहा है. कम से कम अस्पताल परिसर की कुव्यवस्था तो यही बयां कर रही है. अस्पताल के मुख्य गेट के समीप कचरे का अंबार लगा हुआ है. हद तो यह कि इस […]
विज्ञापन
देवघर : सदर अस्पताल आने से पहले संभल जायें. यहां लोग बीमारी का इलाज कराने जाते हैं, लेकिन सदर अस्पताल खुद बीमारी बांट रहा है. कम से कम अस्पताल परिसर की कुव्यवस्था तो यही बयां कर रही है. अस्पताल के मुख्य गेट के समीप कचरे का अंबार लगा हुआ है. हद तो यह कि इस कचरे में अस्पताल में उपयोग किये गये कॉटन, निडिल, बेंडेज आदि फेंके गये हैं, जो काफी खतरनाक हैं.
इसके संपर्क में आने से कभी भी संक्रामक बीमारी हो सकती है. कुव्यवस्था इतने तक ही नहीं है. सदर अस्पताल के बाथरूम की टंकी लिकेज होने से गंदा पानी बहता रहता है. इसकी बदबू से लोग खासे परेशान हैं. अस्पताल प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है. कचरे की दुर्गंध पूरे अस्पताल में फैल रही है.
मरीजों तथा अन्य लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को कई बार इसकी जानकारी दी, लेकिन समस्या का समाधान अबतक नहीं हो पाया है. इधर, अस्पताल के कई अन्य हिस्सा में भी सफाईकर्मियों द्वारा अस्पताल का कचरा प्लास्टिक में भर कर रख दिया जाता है.
कहते है अस्पताल उपाधीक्षक
बाथरूम का पानी बहने की सूचना मिली थी, जिसे कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे ठेकेदार को ठीक करने को कहा गया है. वहीं अस्पताल के कचरे को एक जगह डंप कर उसे उठाया जाता है. इसके लिए सफाई कर्मी को विशेष निर्देश दिये गये हैं.
डॉ विजय कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक, सदर अस्पताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




