देवघर : बेटे ने नशे में लाठी से पीटकर की मां की हत्या, ग्रामीणों ने शख्स को पकड़ पुलिस को सौंपा

प्रतिनिधि@बरहेट कलियुगी पुत्र ने नशे की हालत में अपनी मां को लाठी डंडा से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छुछी पंचायत के कोटरामो गांव में शनिवार की रात में नशे में सूरजा पहाड़िया ने अपनी 50 वर्षीय मां गुहिया पहाड़िन को लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर […]
प्रतिनिधि@बरहेट
कलियुगी पुत्र ने नशे की हालत में अपनी मां को लाठी डंडा से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छुछी पंचायत के कोटरामो गांव में शनिवार की रात में नशे में सूरजा पहाड़िया ने अपनी 50 वर्षीय मां गुहिया पहाड़िन को लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुड़िया पहाड़िन गांव में ही अपनी पुत्री चपती पहाड़िन के घर गयी थी. उसके पीछे नशे में धुत उसका पुत्र सूरजा पहाड़िया भी वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर मां-बेटे में बकझक होने लगी. इसके बाद उसने पास में रखी लाठी से अपनी मां की बेरहमी से पिटाना शुरू कर दिया. सिर में अधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत मौके पर हो गयी.
घटना के बाद ग्रामीणों ने सूरजा को पकड़ लिया. पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में सूरजा को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने साहिबगंज भेज दिया है. थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




