50 हजार का इनामी पवन देवघर से हुआ गिरफ्तार
Updated at : 29 Oct 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

निर्मली/देवघर : मधुबनी व सुपौल जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के शातिर अपराधी पवन साह को मधुबनी एसपी रंजीत मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मधुबनी एसपी के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के देवघर से पवन को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
निर्मली/देवघर : मधुबनी व सुपौल जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के शातिर अपराधी पवन साह को मधुबनी एसपी रंजीत मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मधुबनी एसपी के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के देवघर से पवन को गिरफ्तार किया.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पवन से पूछताछ के बाद पुलिस ने निर्मली प्रखंड के हरियाही पंचायत के वर्तमान मुखिया पति ओमप्रकाश मंडल के घर से बंदूक और गोली बरामद किया गया. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि मधुबनी जिला पुलिस के सहयोग से मुखिया पति ओम प्रकाश मंडल के घर पर छापेमारी की गयी. इसमें चार देसी हथियार व 22 गोली बरामद किया गया. मुखिया पति ओम प्रकाश मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
पवन के विरुद्ध जिले के कई थानों में है एफआइआर:
पवन साह के विरुद्ध मधुबनी जिले के लौकही, फुलपरास, घोघरडीहा सहित सुपौल जिले के निर्मली, मरौना व कुनौली थाने में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस को वर्षों से इसकी तलाश थी. पवन साह के ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित था. उसकी गिरफ्तारी के लिए वर्षों से पुलिस छापेमारी कर रही थी.
लेकिन, पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी. गिरफ्तार पवन साह मूल रूप से मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के छजना गांव का रहने वाला है. जो मधुबनी व सुपौल जिला सहित भारत-नेपाल का सीमावर्ती क्षेत्र है. इसी का लाभ उठाकर अपराध की घटना को अंजाम देता था व आसानी से फरार हो जाता था. पूर्व में पवन साह जेल भी जा चुका है. लेकिन, वह जेल से फरार हो गया था.
एसपी ने की पुष्टि: सुपौल एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी पवन साह की निशानदेही पर हरियाही पंचायत के मुखिया पति ओम प्रकाश मंडल को चार देसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




